Due To Heavy Rain And Strom Many Peoples Died In Country - भयंकर आंधी और तूफान ने पूरे देश में बरपाया कहर, अब तक 75 लोगों की मौत

[ad_1]

मई की शुरुआत में भीषण गर्मी के बीच आये आंधी और तूफान ने कई राज्यों में तबाही मचाई है। राजस्थान के अलवर, भरतपुर और धौलपुर में कई लोगों की मौत हुई है। इन जिलों के कई इलाकों में कच्चे मकान, दर्जनों बिजली के पोल और पेड़ धराशायी हो गए और वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। जिसकी चपेट में आने के कारण 22 लोगों की मौत की सूचना है। 


यूपी के आगरा में बुधवार शाम आये तूफान-बारिश ने कहर बरपाया है। 132 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आए तूफान ने इस बार 40 लोगों की जान ले ली। डीएम गौरव दयाल के मुताबिक गुरुवार सुबह दस बजे लोगों की मौत की संख्या 24 से 40 पहुंच गई है। जिला प्रशासन ने मृतक के परिवारों को चार-चार लाख मुआवजा देने घोषणा की है। 

तूफान से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 40 लोगों की मौत हो गई। खेरागढ़ क्षेत्र में सबसे ज्यादा 18 लोगों की मौत हुई है। फतेहाबाद में 10, बाह में चार, एत्मादपुर में दो और किरावली में भी दो लोगों की जान चली गई। जबकि तूफान में 58 लोग घायल हुए हैं। 

जिनमें आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अलग अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। डीएम गौरव दयाल ने मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख मुआवजा देने की घोषणा की है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारी लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। 

तूफान के बाद शहर और देहात में तबाही का मंजर है। जगह जगह सैकड़ों पेड़ और होर्डिंग गिर पड़े हैं। 11 अप्रैल को आए तूफान में जो पेड़ कमजोर पड़ गए थे, वे गिर पड़े। देहात में कई मकानों की छत उड़ गई। कुछ ढह गए। तूफान और ओला वृष्टि से खेतों में खड़ी फसलें भी बर्बाद गई। 

आंधी और तेज बारिश के कारण शहर में मैरिज होम और शादी के लिए लगाए गए विशेष शामियानों को नुकसान पहुंचा। जिस समय आंधी आई, विवाह समारोह में सबसे ज्यादा भीड़ उसी दौरान ही थी। कई मैरिज होम में पंडाल उड़ गया तो कई जगह खाने के स्टॉल गिर गए। फतेहाबाद रोड के तीन मैरिज होम में पेड़ गिर गए।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में धूल भरी आंधी के आसार हैं। गुरुवार सुबह तापमान कम रह सकता है, लेकिन दोपहर में तापमान में बढ़ोतरी के आसार रहेंगे। शाम को धूल भरी हवा चल सकती है।

यूपी के कई शहरों में मची तबाही से अब तक कुल 50 लोगों की मौत हुई है। स्टेट रिवेन्यू एण्ड रिलीफ कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि यूपी में इस भीषण तबाही में अब तक 40 से 50 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा मौतें आगरा में हुई हैं। 24 घंटे में राहत पहुंचाई गई है।     

 





[ad_2]

Source link

Comments

Popular posts from this blog

Motion Picture Academy expels Bill Cosby as post-conviction fallout continues – ThinkProgress

Exclusive: BJP कर्नाटक प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर बोले- कांग्रेस जा रही है और बीजेपी आ रही है

Shane Watson, MS Dhoni muscle Chennai Super Kings to the top | Cricket